
संतकृपा गोलियाँ Ingredients – सामग्री तुलसी, पुदीना, संतकृपा चूर्ण, सोंठ, काली मिर्च, पीपर Sant kripa candy Benefits in Hindi [Sant kripa candy ke Fayde] तुलसी गोली : यह गोली तुलसी और त्रिकटु (सोंठ, काली मिर्च व पीपर) के मिश्रण से युक्त है । ये औषधियाँ सर्दी, जुकाम, खाँसी आदि कफ-संबंधी रोग एवं भूख की कमी को दूर करने में सहायक है । तुलसीदल एक उत्कृष्ट रसायन है । वह गर्म और त्रिदोषनाशक है । रक्तविकार, ज्वर, वायु, खांसी, कृमिनिवारक है तथा हृदय के लिये हितकारी है । तुलसी स्वाद में तीखी, कड़वी और कसैली होती है । वह गरम है । लघु अर्थात् पचने में हल्की है । वह जठराग्नि को बढ़ाती है । दुर्गन्ध का नाश करती है । कफ और वायु को जीतने वाली तथा कृमिनाशक है । हानिकारक द्रव्यों से युक्त चॉकलेट का सेवन करने की अपेक्षा स्वास्थ्य, स्मृति व बलवर्धक तुलसी गोलियों का सेवन करें । ये तुलसी के बीज, सोंठ, काली मिर्च, पीपर आदि बहुगुणी औषधियों से युक्त होने से सभी के लिए लाभदायी है । पुदीना गोली: यह गोली पुदीना से युक्त है । पुदीना पेट फूलना (flatulence), जी मिचलाना, गले में खराश आदि समस्याओं में लाभदायी एवं ताजगी का अनुभव करानेवाला है । इसके सेवन से बच्चे के पेट के कृमि मिट जायेंगे, उसको कफ व खाँसी हो तो वे भी दूर हो जायेंगे, भूख भी अच्छी लगेगी और टॉफी खाने का स्वाद भी आयेगा । पुदीने में विटामिन ए अधिक मात्रा में पाया जाता है । इसमें जठराग्नि को प्रदीप्त करने वाले तत्व अधिक मात्रा में हैं । पुदीने के सेवन से भूख खुलकर लगती है । पुदीना रुचिकर, वायु व कफ का नाश करनेवाला है । यह खाँसी, अजीर्ण, अग्निमांद्य, संग्रहणी, अतिसार, हैजा, जीर्णज्वर और कृमि का नाशक है । यह पाचनशक्ति बढ़ाता है व उल्टी में फायदा करता है । संतकृपा चूर्ण गोली: इसमें संतकृपा चूर्ण मिश्रित है । संतकृपा चूर्ण पाचनशक्ति-वर्धक, भूखवर्धक, रुचिकर तथा अजीर्ण, पेट दर्द आदि में लाभदायी है । बच्चों को हानिकारक रसायनों (chemicals) से युक्त चॉकलेट से बचाकर प्राकृतिक निरापद वस्तुओं व औषधियों से युक्त संतकृपा गोलियों का सेवन करायें । यह गोलियाँ हानिकर चॉकलेट का एक उत्तम विकल्प है । How To Use Sant kripa candy – उपयोग विधि [Kaise Upyog Karein] – Dosage टॉफ़ी बच्चों के लिए है । कभी भी खा सकते हैं ।





